होली व शबे बारात को शांतिपूर्ण ढंग मनाने को लेकर बुदबुद थाना में शांति बैठक
बुदबुद(अमन राय): होली व शबे बारात को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानो में पुलिस की ओर से त्याहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति बैठक का आयोजन किया जा रहा है | इसी क्रम में कमिश्नरेट के बुदबुद थाना परिसर में सभी समुदायों के लोगों के साथ एक शांति बैठक का आयोजन किया गया | इस दौरान बुदबुद थाने के प्रभारी मोइनुल हक ने लोगों से अपील की कि दोनों तेवहार को शांतिपूर्ण से मनाएं, शराब और डीजे पर पूरी तरह से बैन रहेगा ताकि इसके कारण माहौल खराब ना हो | और उन्होंने कहा कि सुरक्षित रूप से वाहन चलाएं, जरूरत पड़ने पर प्रशासन का सहयोग ले सकते है | इस मौके पर थाना प्रभारी के साथ थाने के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?